CG Govt Job Vacancy 2023: छ.ग. में थोक में भाव में है भर्ती! शिक्षक के साथ-साथ इन पदों पर निकले वैकेंसी, 58% तक है आरक्षण - CG संचार

CG Govt Job Vacancy 2023: छ.ग. में थोक में भाव में है भर्ती! शिक्षक के साथ-साथ इन पदों पर निकले वैकेंसी, 58% तक है आरक्षण

CG Govt Job Vacancy 2023:- हम आपको ऐसे पदों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया है, जिसके लिए आपको आने वाले समय में अधिसूचना देखने को मिलेगी। इन पदों पर भर्ती परीक्षा CGVYAPAM और CGPSC के जरिए होनी है।

लेकिन ये सभी भर्तियां आरक्षण के फैसले का इंतजार कर रही थीं और अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण पर लगी रोक को हटा दिया है और कहा है कि जल्द से जल्द भर्ती और पदोन्नति की अधिसूचना जारी की जाए।

CG Govt Job Vacancy 2023: इन पदों में है भर्ती

जिस भर्ती का राज्य के लाखों युवाओं को बेसब्री से इंतजार है, वह है शिक्षक भर्ती। इसमें सबसे ज्यादा 12500 पदों पर भर्ती की जाएगी। बीएड और डीएड पास युवा जो शिक्षक बनना चाहते हैं, वे इस पद के लिए पात्र होंगे।

वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 1800 पद भी स्वीकृत हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के 3500 पद, होमगार्ड के 1600 पद भी आने वाले हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर के 1000 पदों पर भी भर्ती होनी है। वेटरनरी फील्ड ऑफिसर के 150 पद हैं।

वहीं, विभिन्न विभागों में संयुक्त भर्ती परीक्षा के आधार पर मत्स्य निरीक्षक के 150 पद, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में 40 पद और स्नातक पास युवाओं के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। वन रक्षक के 600 पद, वन परिक्षेत्र अधिकारी के 70 पद, आयुष विभाग में 1431 पद, महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 300 पद, पीएससी के 210 पद, सिविल जज के 48 पद और अन्य विभागों में 1500 पद प्रस्तावित हैं।

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए 6 माह के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। व्यापमं और सीजीपीएससी के पद सृजित हो चुके हैं, अन्य विभागों ने भी अपना प्रस्ताव बना लिया है। आरक्षण विवाद में विलम्ब की स्थिति में बिना आरक्षण रोस्टर वाले पदों का विज्ञापन देखा जा सकता है। वहीं आरक्षण की स्थिति साफ होते ही पदों का श्रेणीवार बंटवारा कर दिया जाएगा।

अपने दोस्तों से शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *