Jawan Release Date: इस दिन आ रही है शाहरुख खान कि "जवान"नया पोस्टर हुआ रिलीज - CG संचार

Jawan Release Date: इस दिन आ रही है शाहरुख खान कि “जवान”नया पोस्टर हुआ रिलीज

Jawan Release Date: फिल्म पठान कि अपार सफलता के बाद अब शाहरुख खान कि नई फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म सितंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Table of Contents

Jawan Release Date 2023

शाहरुख खान कि नई मूवी का उनके फैंस के बेसब्री से इंतजार है वहीं इस फिल्म के तजर के अनुसार इसकि रिलीज डेट 2 जून बताई गई थी लेकिन अब इसे बदलकर 7 सितंबर कर दिया गया है। अब फिल्म जवान सिनेमा घरों में 7 सितंबर 2023 को ही वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी यह फिल्म तीन भाषाओं में बन रही है। इसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं।

पहले पठान अब जवान, शाहरुख खान की बैक टू बैक फिल्में

हाल ही में फिल्म पठान रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया था। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण का भी अहम रोल था। वहीं फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। शाहरुख खान की फिल्म के गाने को लेकर भी विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में गाने में बदलाव किए गए थे।

5 साल बाद रिलीज हुई है शाहरुख कि वापसी

शाहरुख खान की यह फिल्म पठान 5 साल बाद रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया शाहरुख खान बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। वह फिल्म जवान में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म का एक और मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। इसमें उन्हें बैंडेज में बंधे देखा जा सकता है।

Jawan Release Date
Jawan Release Date
अपने दोस्तों से शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *