भारत की सबसे बड़ी स्कूटर निर्माता कंपनियों में से एक Honda motors ने यूरोप में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। 

स्वैपबल बैटरी, जी हाँ आधिकारिक तौर पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने Honda EM1 नाम से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने अपने इस स्कूटर के डिज़ाइन को बाकी सभी मॉडल्स से अलग रखने की कोशिश की है, जिसकी झलक साफ नजर आ रही होगी।

डिज़ाइन में बदलाव का सबसे बड़ा कारण है युवाओं को आकर्षित करना, कंपनी अपने इस स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स को भी आज की पीढ़ी के लिए लेकर आई है।

पिछले साल सितम्बर में Honda motors ने यूरोप में ये ऐलान किया था की वो अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। इसके साथ ही ये भी ऐलान किया गया था 

एक 10 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें Honda EM1 पहला है। अलग अलग देशों के हिसाब से कस्टमर Honda EM1 स्कूटर को रेंट या फिर लीज पर ले सकते हैं,

यानी की अब इसे चलाने के लिए खरीदना अनिवार्य नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक होंडा कंपनी 2040 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन कंपनी बनने की प्लानिंग कर रही है। 

जब सभी बाइक्स और कार को इलेक्ट्रिक बेस पर तैयार किया जाए। आइए जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में,

Honda EM1 स्कूटर की टॉप स्पीड 45kmph बताई जा रही है। LED हेडलाइट, LED DRL और चार्जिंग पोर्ट के साथ स्कूटर का लुक और भी बेहतर नजर आता है।

इस में 1.47kwh की बैटरी क्रमशः 298mm लंबी, 177mm चौड़ी और 156mm ऊंची है, जबकि इसका कुल वजन 10.3kg है।

बैटरी

 दावे के मुताबिक इसे 0 से 100% चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगता है, जबकि 25 से 75% चार्ज करने में 2 घंटा और 40 मिनट का समय लगता है।

 इस में  0.58 kW (0.77 bhp) से लेकर 1.7 kW (2.27 bhp) तक की पावर देने की क्षमता लेकर आ रहा है, ये स्कूटर के वेरिएंट पर निर्भर करता है।

मोटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की बात है तो Honda ने मार्च 2023 के अंत में ही ये ऐलान किया था की वो इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है। ये जल्द ही Activa सीरीज में लॉन्च हो सकता है।

मोटर

ऐसे ही खबरों के लिए स्क्रीन को ऊपर स्लाइड करके हमारे व्हाट्स एप्प ग्रुप को जरूर जॉइन करें ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिल सके।

ऐरो