Mann Ki Baat: बलोद के बुधवारी बाजार के से किया जाएगा पीएम के मन की बात का लाइव प्रसारण, देश के 12 स्थानों में छत्तीसगढ़ के बालोद का चयन - CG संचार

Mann Ki Baat: बलोद के बुधवारी बाजार के से किया जाएगा पीएम के मन की बात का लाइव प्रसारण, देश के 12 स्थानों में छत्तीसगढ़ के बालोद का चयन

Mann Ki Baat:- Prime Minister Narendra Modi’s Mann Ki Baat कि 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण 30 अप्रैल रविवार को सुबह 11 बजे बालोद के बुधवारी बाजार से होगा। देश के 12 स्थानों से सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को चुना गया है।

कार्यक्रम समन्वयक प्रीतेश गांधी ने बताया कि डीडी न्यूज की टीम पहुंच गई है। बुधवारी बाजार चौक पर वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। बारिश को देखते हुए 2000 छतरियों का भी इंतजाम किया गया है। मन की बात कार्यक्रम प्रदेश में 10 हजार स्थानों पर सुना जाएगा, जिसमें करीब 10 लाख लोगों के सुनने की व्यवस्था की गई है।

Mann Ki Baat: बलोद के बुधवारी बाजार के से किया जाएगा पीएम के मन की बात का लाइव प्रसारण, देश के 12 स्थानों में छत्तीसगढ़ के बालोद का चयन
Mann Ki Baat: बलोद के बुधवारी बाजार के से किया जाएगा पीएम के मन की बात का लाइव प्रसारण, देश के 12 स्थानों में छत्तीसगढ़ के बालोद का चयन

100वां एपिसोड है एतिहासिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मन की बात आकाशवाणी और अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाला बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री देश की जनता से सीधे संवाद करते हैं। राज्य में इस कार्यक्रम को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं। 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को शहर से लेकर गांव तक लोगों के बीच सुना जाएगा।

लोग हर एपिसोड का इंतजार करते हैं। मन की बात शहर से लेकर गांव तक लोगों के बीच सुनी जाएगी। कार्यक्रम को 52 भाषाओं और बोलियों में प्रसारित किया जाएगा, जिसमें 11 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश और आम जनता की बात की है। इसमें वैज्ञानिक उपलब्धियां, आम नागरिकों की कहानियां, सशस्त्र बलों के शौर्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य, बाजरा आदि पर चर्चा की गई। अब तक 100 करोड़ लोग मन की बात सुन चुके हैं, जबकि 23 करोड़ लोग नियमित रूप से कार्यक्रम सुनते हैं।

BJP है सक्रिय

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड के लिए भाजपा के केंद्रीय संगठन ने हर राज्य के वरिष्ठ नेताओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था, लेकिन इस सूची में छत्तीसगढ़ का कोई नेता शामिल नहीं था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं।

अपने दोस्तों से शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *