JEE Advance Registration Online 2023: JEE एडवांस के लिए आज है आखिरी डेट नहीं किया तो यहाँ करें - CG संचार

JEE Advance Registration Online 2023: JEE एडवांस के लिए आज है आखिरी डेट नहीं किया तो यहाँ करें

jee advance registration online 2023:- JEE Main 2023 Session 2 का रिजल्ट 29 अप्रेल को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी कर दिए जाने के बाद अब 30 अप्रेल 2023 से जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Table of Contents

JEE advance registration online 2023 परीक्षा से संबंधित विशेष तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण तिथि – 30 अप्रैल 2023
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि – 7 मई 2023
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 8 मई 2023
  • जेईई एडवांस एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख – 28 मई 2023
  • जेईई एडवांस 2023 परीक्षा – 4 जून 2023
  • प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की तिथि- 11 जून 2023
  • जेईई एडवांस्ड 2023 फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी – 18 जून 2023
  • आवेदन शुल्क
  • महिला और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 1450 रुपये और अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2900 रुपये शुल्क देना होगा।

परीक्षा दो पालियों में

जेईई एडवांस के जरिए देश के 23 आईआईटी में करीब 16 हजार 538 सीटों पर दाखिला मिलता है। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित है। जेईई एडवांस की परीक्षा 4 जून 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • जेईई एडवांस्ड 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।

जेईई एडवांस आवेदन फॉर्म 2023 भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले लॉगिन क्रेडेंशियल क्या हैं?

उम्मीदवारों को जेईई एडवांस पंजीकरण पोर्टल में लॉग इन करने के लिए अपने जेईई मेन 2023 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

क्या जेईई एडवांस 2023 आवेदन फॉर्म जारी हो गया है?

अधिकारियों ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस आवेदन पत्र 2023 जारी किया है। जेईई एडवांस 2023 पंजीकरण 30 अप्रैल से 7 मई तक खुला है।

अपने दोस्तों से शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *