Dantewada Naxal Attack: क्या होगा नक्सलों का खात्मा? बघेल कि हाई लेवल मीटिंग। - CG संचार

Dantewada Naxal Attack: क्या होगा नक्सलों का खात्मा? बघेल कि हाई लेवल मीटिंग।

Dantewada Naxal Attack:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए माओवादी हमले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज दंतेवाड़ा जाएंगे।

इस आपात बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) श्री अजय यादव उपस्थित रहे।

Dantewada Naxal Attack: नक्सलियों ने किया था आईईडी ब्लास्ट

बता दें कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया था। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना कर दिया था है। मृतकों में 10 डीआरजी और एक चालक शामिल है।

इन जवानों ने दिया बलिदान

  • हेड कांस्टेबल कामॉक 74 जोगा सोढ़ी
  • हेड कांस्टेबल क्रॉमॉक 965 मुन्ना राम कडती
  • हेड कांस्टेबल नंबर 901 संतोष तमो
  • न्यू कॉन्स्टेबल क्रॉमॉक 542 डुलगो मंडावी
  • नव आरक्षक क्रामॉक 289 लखमू मरकाम
  • नियो कांस्टेबल कमॉक 580 जोगा कवासी
  • नया सिपाही क्रमांक 888 हरिराम मंडावी
  • गुप्त सैनिक राजू राम करतम
  • गुप्त सैनिक जयराम पोडियम
  • गुप्त सैनिक जगदीश कवासी
  • धनीराम यादव (निजी चालक)

बस्तर के आईजी ने दी हमले कि जानकारी

नक्सली हमले के बाद आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को मौके से हटाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं सर्च ऑपरेशन जारी है।

भूपेश बघेल: बख्शा नहीं जाएगा

नक्सली घटना के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, “यह बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा”

गौरतलब है कि इस प्रकार कि बयानबाजी हर नक्सल हमले के बाद कि जाती है नक्सलों को बक्सा नहीं जाएगा, लेकिन आज तक कितने ही नक्सल हमले हुए है लेकिन आज तक नक्सलों का खात्मा करने में सभी पार्टियां असफल रही हैं!

अपने दोस्तों से शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *