BGMI Back in Play Store: प्ले स्टोर पर नहीं कर पा रहे BGMI डाउनलोड? यहाँ से करें जल्दी - CG संचार

BGMI Back in Play Store: प्ले स्टोर पर नहीं कर पा रहे BGMI डाउनलोड? यहाँ से करें जल्दी

bgmi back in play store:- गेम प्ले स्टोर पर आ चुका है, लेकिन अभी आप इसे सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। वहीं, यह गेम अभी ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

इस गेम से 19 मई 2023 को सिर्फ 3 महीने के लिए बैन हटा दिया गया है लेकिन अभी भी शायद आपको BGMI गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिल रही होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे दिया गया है।

BGMI Back in Play Store: ऐसे करें डाउनलोड

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और यूजर्स इसे डाउनलोड कर अपने स्मार्टफोन पर खेल सकते हैं। हालांकि, यह गेम आपको सीधे गूगल प्ले स्टोर पर जाने से नहीं मिलेगा।

इसके लिए आपको एक तरकीब अपनानी होगी। हालाँकि, गेम अभी ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, जिसका अर्थ है कि iPhone उपयोगकर्ताओं को BGMI के लिए इंतजार करना होगा।

ऐसे करें BGMI डाउनलोड

  • बैटलग्राउंट्स मोबाइल इंडिया को Download करने के लिए https://www.battlegroundsmobileindia.com/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको प्ले स्टोर के आइकन पर ‘Get It On Google Play Store‘ इस पर क्लिक करें।
  • अब आप डायरेक्ट प्ले स्टोर पर होंगे जहां आपको बीजीएमआई इंस्टॉल करने का विकल्प मिलेगा। अब आप इस गेम को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर खेल सकते हैं।

क्या फिर से बैन हो जाएगा BGMI

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पर जुलाई 2022 में प्रतिबंध लगा दिया गया था। आईटी एक्ट 69ए के उल्लंघन के चलते सरकार ने इस पर कार्रवाई की थी। इसके चलते इस गेम को Google Play Store और Apple Play Store से हटा दिया गया था।

लेकिन 19 मई 2023 को देश में इस गेम पर से बैन हटा लिया गया, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। फिलहाल सिर्फ 90 दिनों के लिए बैन हटाया गया है। इस दौरान भारत सरकार की संबंधित एजेंसी यह सुनिश्चित करेगी कि गेम किसी भी तरह से भारतीय कानून का उल्लंघन न करे। इसके बाद ही हमेशा के लिए प्रतिबंध हटाने पर फैसला होगा।

अपने दोस्तों से शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *