Best Average Bikes: ये 5 बाइक्स है सदाबहार, कम कीमत और एवरेज में है सबके बाप जानिए डिटेल्स - CG संचार

Best Average Bikes: ये 5 बाइक्स है सदाबहार, कम कीमत और एवरेज में है सबके बाप जानिए डिटेल्स

Best Average Bikes:- भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कुछ बाइक्स ऐसी हैं जो सबसे अच्छी Average कीमत देती हैं। साथ ही इन बाइक्स की कीमत भी काफी कम रहती है। आज हम आपको आपको पांच ऐसी बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जो अपना हाईएस्ट एवरेज देती है।

Table of Contents

Best Average Bikes

इंडियन में आजकल वैसे भी बाइक एक एक लाख तक कि बिकने लगी है इसलिए लोगों को ये जरूरी हो जाता है कि बाइक खरीदने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लें। चालिए जानते है Best Average Bikes कौन कौन सी हैं।

1. TVS Sport

TVS की स्पोर्ट एक ऐसी बाइक है जो कम कीमत में हाई एवरेज देती है। इस बाइक में कंपनी का 109.7 सीसी का इंजन मिलता है, जो 8.18 बीएचपी और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस बाइक को तीन वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

TVS Sport 
Best Average Bikes
TVS Sport

उत्तर प्रदेश में बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 53875 रुपये से शुरू होती है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक से औसतन करीब 70 किलोमीटर प्रति लीटर की रफ्तार मिलती है।

2. Hero HF Deluxe

एचएफ डीलक्स बाइक हीरो मोटोकॉर्प द्वारा पेश की जाती है। बाइक में 97.2 cc एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर OHC इंजन मिलता है। जो 7.91 बीएचपी और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe

यह बाइक चार वेरिएंट और 10 रंगों में उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत 60760 रुपये एक्स-शोरूम और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 67208 रुपये है। जानकारी के मुताबिक इसे एक लीटर पेट्रोल में करीब 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

3. बजाज सीटी 110X

CT 110X को देश की अग्रणी दुपहिया निर्माता Bajaj ने पेश किया है। जानकारी के मुताबिक एक लीटर पेट्रोल में इस बाइक को करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Bajaj CT 110X
Bajaj CT 110X

इसमें कंपनी की ओर से 115.45 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 8.6 पीएस की पावर के साथ 9.81 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph तक है और इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

4. होंडा एसपी 125

होंडा की एसपी 125 बेहतरीन डिजाइन के साथ पेश की गई है। बाइक में 123.94 सीसी फोर स्ट्रोक एसआई इंजन लगा है। जिससे बाइक को आठ किलोवाट की ताकत के साथ 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

Honda SP 125
Honda SP 125

जानकारी के मुताबिक एक लीटर पेट्रोल में बाइक को करीब 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 85131 रुपये से शुरू होती है।

5. होंडा शाइन 100

शाइन 100 को होंडा की नई बाइक के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी इसमें 98.98 सीसी का इंजन देती है। जिससे बाइक को 7500 आरपीएम पर 5.43 kW की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टार्क मिलता है। बाइक का इंजन OBD-II कंप्लेंट इंजन है। बाइक को चार-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और यह PGMFI तकनीक प्रदान करता है।

Honda Shine 100
Honda Shine 100

कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक होगी। आमतौर पर इस सेगमेंट की बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऐसे में होंडा की शाइन 100 से 70 या उससे ज्यादा औसत रहने की उम्मीद है।

अपने दोस्तों से शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *