दोस्तों ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें अपने सभी करीबी का जन्मदिन याद रहता है। लेकिन मुसीबत तब हो जाती है जब आपको अपने Wife या गर्लफ्रेंड का जन्मदिन याद न हों..

ऐसे में गूगल का एक ऐसा फिचर है जो आपको अपने wife या girlfriend का जन्मदिन याद रखने में मदद करेगा यह यूँ कहें कि याद दिलाएगा। 

दोस्तों आपको अपने किसी भी करीबी जैसे मम्मी, पापा, भाई, बहन का बर्थडे डेट याद कराने में गूगल कान्टैक्ट एप आपकी मदद करेगा, 

अगर आप इस एप को यूज करते हैं तो इसमें एक नया फिचर लाया गया है जिसकी मदद से आप इसमें बर्थडे डेट याद कर सकते हैं।

सीधी बात ये है कि गूगल ने हाल ही में अपने नए फिचर गूगल बर्थडे रिमाइन्डर को रोल आउट कर दिया है जिसकी मदद से आप ये काम कर सकते हैं। 

यह गूगल कॉन्टैक्ट्स में जोड़ा गया नया फीचर है जो यूजर को किसी खास तारीख को याद रखने में मदद करता है।

जानिए क्या है गूगल बर्थडे रिमांडर?

 इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के जन्मदिन को बिना भूले याद रख सकते हैं।

दोस्तों गूगल का बर्थडे रिमाइंडर फीचर यूजर को किसी खास तारीख पर रिमाइंडर देने का काम करता है। जिसे हम अपने मदद के लिए यूज कर सकते हैं। 

यूजर फीचर की मदद से अपने कॉन्टेक्स्ट में शामिल खास लोगों की बर्थडे डेट सेव कर सकता है। इस जानकारी को गूगल कॉन्टैक्ट्स के जरिए सेव किया जा सकता है।

कैसे काम करता है ये फिचर 

सबसे पहले आपको स्मार्टफोन में गूगल कॉन्टैक्ट्स ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। फिर आपको Google कॉन्टैक्ट्स ऐप को ओपन करना है।

ऐसे करें रिमाइन्डर सेट 

यहां बॉटम पैनल से Highlights page पर टैप करना होगा। यहां Add Birthday tab का आप्शन मिलेगा जिसमें क्लिक करना है। 

यह ऑप्शन कॉन्टेक्ट लिस्ट पर पहुंचाएगा, यहां से कॉन्टेक्ट को सेलेक्ट करना होगा कॉन्टेक्ट के बर्थडे डेट से जुड़ी इन्फोर्मेशन को सेव करना होगा।

यह प्रॉसेस पूरा होने के बाद गूगल कॉन्टेक्ट्स बर्थडे आने पर रिमांडर देगा। इसके लिए नोटिफिकेशन को एनेबल करना जरूरी होगी। नोटिफिकेशन टोगल को टॉप राइट कॉर्नर से ऑन करना होगा।

ऐसे ही खबरों के लिए स्क्रीन को ऊपर स्लाइड करके हमारे व्हाट्स एप्प ग्रुप को जरूर जॉइन करें ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिल सके।

ऐरो