बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।

अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करना हो, ग्लोबल स्टार (Priyanka Chopra) कुछ भी कहने से पहले कभी झिझक महसूस नहीं करती हैं।

प्रियंका ने खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक ऐसी फिल्म में काम करना पड़ा, जिससे वह नफरत करती थीं। एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

मजबूरी में करनी पड़ी फिल्म

प्राइम वीडियो इंडिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका लाई डिटेक्टर के टेस्ट का सामना करती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस से कई सवाल पूछे गए, जिसके उन्हें सही जवाब देने थे। प्रियंका चोपड़ा ने सभी सवालों के ईमानदारी के साथ जवाब दिए।

एक सवाल था की ऐसी फिल्म में काम किया है, जिससे वह नफरत करती थीं।

एक्ट्रेस ने हां में जवाब दिया मैं आपको ये नहीं बता सकती कि कौन सी फिल्म थी, लेकिन हां ये नफरत भरा अनुभव था। मैं बस घंटों इंतजार किया करती थी।

मेरी लाइंस में कोई सेंस नहीं था। मैं वहां बस एक कुंवारी लड़की थी। यह बहुत कठिन था।"

खर्राटे लेती थी प्रियंका?

अपनी लाइफ से जुड़े कई और राज खोले। एक्ट्रेस ने बताया कि, उनके पति निक जोनस कहते हैं कि वह सोते समय खर्राटे लेती हैं,

इस बात से इनकार करती हैं। यही नहीं, प्रियंका ये भी बताती हैं कि उन्हें बर्गर से ज्यादा पराठे पसंद हैं।

प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो उन्हें हाल ही में स्पाई थ्रिल सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) में देखा गया। उन्होंने रिचर्ड मैडन (Richard Madden) के साथ लीड रोल प्ले किया था।

सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। उनकी इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में भी नजर आईं।

ऐसे ही खबरों के लिए स्क्रीन को ऊपर स्लाइड करके हमारे व्हाट्स एप्प ग्रुप को जरूर जॉइन करें ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिल सके।

ऐरो