Motorola पेश कर सकता है बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन, इसके धमाकेदार फीचर के बारे में जानते हैं?

लेनोवो समर्थित मोटोरोला ने पिछले साल चीन में Moto Razr 2022 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। MWC 2023 इवेंट के दौरान Lenovo के सीईओ युआनकिंग यांग ने कंफर्म किया था । 

Motorola Razr 2023 लाइनअप में दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है कंपनी कथित तौर पर जूनो और वीनस कोडनेम के तहत इन स्मार्टफोन्स को विकसित कर रही है।

 इनमें से एक स्मार्टफोन को हाल ही में मॉडल नंबर XT2321-1 के साथ UAE की TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। इस फोन का नाम Motorola Razr 40 Ultra बताया जा रहा है। हम आपको अपने इस लेख में बताने की केशिशि करेंगे कि ये स्मार्टफोन कैसे हो सकते हैं।

इस में 6.7 इंच का फोल्डेबल AMOLED पैनल दिया जाएगा। ये फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। Motorola Razr 2022 भी इसी तरह के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन के साथ शिप किया गया है। 

आने वाले स्मार्टफोन में फ्लिप फोन पर उपलब्ध सबसे बड़ी कवर स्क्रीन की सुविधा होने की संभावना है। Razr 40 Ultra स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और एंड्रॉइड 13 पर आधारित मोटोरोला के माय यूएक्स 5 के होने की संभावना है। 

इस स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी कथित तौर पर रेज़र फ्लिप फोन के एक किफायती वेरियंट पर भी काम कर रही है।

Motorola Razr  के CAD रेंडर्स से स्मार्टफोन के बारे में कुछ प्रमुख जानकारियां सामने आई हैं। 

CAD रेंडर्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन में पतले बेज़ल, एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल-रियर कैमरा यूनिट और एक छोटा कवर डिस्प्ले हो सकता है। 

ध्यान रखें कि ये बस संभावनाएं हैं, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे ही खबरों के लिए हमें फॉलो करते रहें ताकि आपको हर अपडेट सबसे पहले मिल सके।

ऐरो