एक्ट्रेस नीरू बाजवा पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह किसी पहचान का मोहताज नहीं है। नीरू ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैन्स को दीवाना बना लिया है।

नीरू की बॉलीवुड फिल्म के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बॉलीवुड के बाद नीरू ने कई टीवी शोज में काम किया है।टीवी शोज में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद उन्होंने पंजाब इंडस्ट्री में कदम रखा और पहली फिल्म से ही मशहूर हो गईं

आज नीरू अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके करियर और लव लाइफ के बारे में बताते हैं।नीरू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने किया था।

फिल्मों में पहचान नहीं बना पाने के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आईं। नीरू ने अपने टीवी करियर की शुरुआत अस्तित्व- एक प्रेम की से की थी।

इसके बाद वह जीत, गन्स एंड रोज़ेज, हरी मिर्च लाल मिर्च जैसे सीरियल्स में नजर आईं। नीरू की मुलाकात अमित साध से गन्स एंड रोज़ेज़ शो के सेट पर हुई थी।शो के सेट पर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने नच बलिए 1 में भी साथ में हिस्सा लिया था।

नीरू ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अमित और नीरू का ब्रेकअप हुआ तब एक्टर बिग बॉस में थे।इसी दौरान उन्हें पता चला कि नीरू उन्हें छोड़कर चली गई हैं.

ब्रेकअप के बाद अमित शो में खूब रोए। नीरू ने बॉलीवुड और टीवी दोनों इंडस्ट्री में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान पंजाबी इंडस्ट्री से मिली।उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। चाहे वो मेल करा दे रब्बा हो या जट्ट एंड जूलियट।

नीरू और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। नीरू ने साल 2015 में हैरी रंधावा से शादी की।

शादी के बाद वह कनाडा में बस गई हैं। नीरू और हैरी की 3 बेटियां हैं। नीरू सिर्फ फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आती हैं, बाकी समय वह कनाडा में रहती हैं।